अपने घरेलू मैदान में आरसीबी को 35 रन से मात देने के बाद सनराइर्स के हौसले बुलंद हैं। आईपीएल चैंपियन हैदराबाद सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर एक बार फिर अपनी टीम को आईपीएल खिताब का प्रबल दावेदार बताया है।
वार्नर ने पहले मैच में युवराज सिंह की शानदार पारी की प्रशंसा करते हुए कहा, यदि युवराज सिंह टूर्नामेंट में अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हैं तो उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने खिताब का बचाव करने का पूरा मौका रहेगा।