फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: पुणे के लिए धोनी की फॉर्म है चिंता, सनराइजर्स से घर में ही होगी टक्कर

Sat, 22 Apr 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक अपनी सही लय हासिल नहीं कर सकी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट टीम शनिवार को जब गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी तो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म एक बार फिर फोकस में होगी। आईपीएल में अपने दूसरे सीजन में हिस्सा ले रही पुणे की टीम चार अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। अपने पांच मैचों में अभी तक पुणे ने दो जीत दर्ज की है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम को लगातार तीन हार के बाद पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत मिली। अब वह उसी लय को कायम रखना चाहेगी। 
विज्ञापन


पूर्व कप्तान धोनी की फॉर्म पुणे के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। अभी तक पांच मैचों में 28 उनका सर्वाधिक स्कोर है। धोनी अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं कर पा रहे हैं। दुनिया के बेहतरीन फिनिशर कहे जाने वाले धोनी पूर्व टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए हमेशा प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में जब आईपीएल खिताब जीता तो धोनी की बड़ी भूमिका रही थी। पुणे की बल्लेबाजी अभी तक कप्तान स्मिथ और अजिंक्य रहाणे पर निर्भर रही है।

पिछले मैच के बाद कप्तान स्मिथ अपने परिवार के साथ दुबई घूमने गए थे। इस ब्रेक से स्मिथ ज्यादा तरोताजा होकर उतरेंगे। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंदौर में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। गेंदबाजी में लेग स्पिनर इमरान ताहिर अच्छा कर रहे हैं। शार्दुल ठाकुर और स्टोक्स ने भी चार-चार विकेट लिए हैं लेकिन टीम के गेंदबाजी आक्रमण में ज्यादा धार नजर नहीं आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सनराइजर्स को भुवी-राशिद से है उम्मीद

भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IPL
गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है। फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष तीन में शामिल है। हैदराबाद ने टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी की थी लेकिन उसके बाद उसे मुंबई और कोलकाता टीमों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम ने उसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ जीत हासिल कर वापसी कर ली है। कप्तान डेविड वॉर्नर आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से भी अच्छा सहयोग मिल रहा है। अभी तक वॉर्नर और धवन दो सौ से ज्यादा रन बना चुके हैं। गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भुवनेश्वर विकेट लेने के मामले में पहले और अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। भुवी 15 तो राशिद खान छह विकेट ले चुके हैं।

संभावित अंतिम एकादश:

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, महेंद्र सिंह धोनी, डैन क्रिस्चन, इमरान ताहिर, राहुल चाहर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, केन विलियमसन, युवराज सिंह, नमन ओझा, मोइसेज ऑनरीकेज, दीपक हूडा, राशिद खान, भुवनेशवर कुमार, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें