फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: हैदराबाद के लिए ट्रंप का इक्का साबित हो रहा है यह युवा खिलाड़ी 

Mon, 10 Apr 2017 05:41 PM IST
नवीन चौहान
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
आईपीएल की गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने दसवें सीजन की शुरुआत भी चैंपियन की तरह की है। लगातार दो मैचों में जीत दर्ज कर अंक तालिका में हैदराबाद टॉप पर पहुंच गई है। हैदराबाद की इन दो जीतों में पहली बार आईपीएल में खेल रहे अफगानिस्तानी स्पिनर राशिद खान ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।वह टीम के लिए ट्रंप का इक्का साबित हो रहे हैं। राशिद ने दूसरे मैच में भी पहले मैच की तरह शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल में चार करोड़ की कीमत में खरीदे गए राशिद मैच दर मैच अपनी कीमत साबित कर रहे हैं।
विज्ञापन

अकेले तोड़ दी गुजरात लॉयंस की कमर

राशिद खान - फोटो : IPL official web
गुजरात ने अपनी पारी की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में की  की। गुजरात की बैंडन मैकुलम और जेसन रॉय की सलामी जोड़ी ने पहले 4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 35 रन जोड़ लिए। गुजरात के ओपनर्स को पैर जमाता देख कप्तान वार्नर ने अपने तुरुप के इक्के राशिद खान को गेंद थमाने में कतई देर नहीं की। 

कप्तान की आशाओं पर खरा उतरते हुए राशिद ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर मैकुलम को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ऐरोन फिंच को भी एलबीडब्ल्यू कर दूसरी सफलता हासिल की। राशिद इसके बाद भी नहीं रुके और लगातार तीसरे ओवर में तीसरी सफलता हासिल की। गुजरात के कप्तान गौतम गंभीर को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर गुजरात को राशिद ने बैकफुट पर ढ़केल दिया। राशिद के झटकों के बाद गुजरात लॉयन्स दोबारा नहीं उबर पाए और निर्धारित 20 ओवरों में केवल 135 रन बना सके। 

 
विज्ञापन

सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने पर मिली परपल कैप

राशिद खान - फोटो : espncricinfo
राशिद ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया। राशिद ने दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन के सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसलिए परपल कैप भी उन्हें हासिल हो गई है।  

19 वर्षीय लेग स्पिनर ने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। दो मैच में उनके नाम 5 विकेट हो गए हैं। आईपीएल में उन्होंने अपने पहली ही ओवर में विकेट हासिल किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें