फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: पुणे के खिलाफ हारकर भी मुंबई के नाम दर्ज हुआ विश्व रिकॉर्ड

Tue, 25 Apr 2017 05:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
मुंबई इंडियन - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस को भले ही पुणे सुपरजायंट के खिलाफ हार 3 रन से हार का सामना करना पड़ा लेकिन जैसे ही मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा टॉस करने वानखेड़े स्टेडियम में उतरे मुंबई इंडियंस के नाम टी-20 क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 
विज्ञापन


मुंबई ने पुणे के खिलाफ जो मैच खेला वह टी-20 में उसका 170वां मैच था। इससे ज्यादा टी-20 मैच दुनिया की और किसी टीम ने नहीं खेले हैं। मुंबई से पहले सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट के नाम दर्ज था। समरसेट ने अब तक 169 टी-20 मैच खेले हैं। 
  
हरभजन सिंह ने मैच में जैसे ही पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ को बोल्ड किया उनके नाम टी-20 में 200 विकेट दर्ज हो गए। वह टी-20 में 200 विकेट हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले अमित मिश्रा और रविचंद्रन अश्विन यह कारनामा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल-10 में केरन पोलार्ड अब तक 7 कैच लपक चुके हैं। वह इस सीजन सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ियों की सूची में मनीष पांडे के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। पांडे ने भी इस सीजन 7 कैच लिए हैं। 

पुणे ने इस सीजन लगातार तीसरी जीत हासिल की। पिछले सीजन में भी पुणे ने लगातार तीन मैचों में जीत हासिल की थी। यह लगातार जीत का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

रोहित शर्मा ने पुणे के खिलाफ सोमवार को 58 रन की पारी खेली। यह 13 आईपीएल में 13वीं बार हुआ है जब रोहित शर्मा ने 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली इस मामले में उनसे आगे हैं। जिन मैचों में विराट 50 से ज्यादा रन बनाए उनमें से 15 बार उनकी टीम आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। 

मुंबई को पुणे से महज 3 रन से हार मिली। यह मुंबई की रनों के लिहाज से आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में मिली दूसरी सबसे छोटी हार है। इससे पहले मुंबई को साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 1 रन से इसी मैदान पर मात दी थी। 
विज्ञापन


आईपीएल 2017 में खेले गए 8 मैचों में मुंबई को दूसरी हार मिली। इसमें सबसे खास बात यह है कि दोनों ही बार मुंबई को मात देने वाली टीम पुणे ही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें