फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के 24 घंटे बाद सुकमा में मिले बम-कारतूस, बस्तर IG बोले- नक्सलियों को उनके गढ़ में घुसकर मारेंगे

Tue, 25 Apr 2017 04:35 PM IST
amarujala.com- presented by: नंदलाल शर्मा
विज्ञापन
सुकमा हमले के बाद चल रहा जांच अभियान - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमामें सीआरपीएफ टीम पर नक्सलियों के हमले के 24 घंटे बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सर्च अभियान चला रखा है। घटना स्थल से सीआरपीएफ टीम को कई निशान मिले हैं। इनमें कारतूस, बम, रॉकेट लांचर में प्रयुक्त होने वाले बम भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Visuals from the Sukma Naxal attack site in Chhattisgarh, in which 25 CRPF personnel lost their lives. pic.twitter.com/MPtYJH1Mxs — ANI (@ANI_news) April 25, 2017 बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि नक्सली ने पहले फायरिंग शुरू की और प्रतिबंधित एरिया में सीआरपीएफ के जवानों को घेर लिया। सुरक्षा बलों और नक्सलियों में लगभग 1.5 घंटे तक फायरिंग चली। सिन्हा ने कहा कि तीन नक्सलियों की मौत की पुष्टि हुई है। जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। अब नक्सलियों से उनके गढ़ में बदला लेंगे। 

उधर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्कूली बच्चों ने सुकमा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सुकमा हमले में शहादत देने वाले एक सीआरपीएफ जवान के परिजनों को 5 लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया है। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। 
विज्ञापन
Uttar Pradesh: School students in Moradabad pay tribute to CRPF personnel who lost their lives in Sukma naxal attack pic.twitter.com/wMUnSOCzSQ — ANI UP (@ANINewsUP) April 25, 2017 Visuals from the Sukma Naxal attack site in Chhattisgarh, in which 25 CRPF personnel lost their lives. pic.twitter.com/BtBdLZXUSd — ANI (@ANI_news) April 25, 2017
Getting reports of three naxal deaths in the attack. Sacrifice of jawans won't go in vain,will take revenge in naxals' stronghold: Bastar IG pic.twitter.com/B5Do26T96e — ANI (@ANI_news) April 25, 2017
Naxals started firing, gheraoed CRPF jawans in a restricted area; firing continued for around 1.5 hours: Bastar IG Vivekanand Sinha #Sukma pic.twitter.com/0TNVGXpfOD — ANI (@ANI_news) April 25, 2017
Visuals from the Sukma Naxal attack site in Chhattisgarh, in which 25 CRPF personnel lost their lives. pic.twitter.com/ssw7vMBYZ2 — ANI (@ANI_news) April 25, 2017
Visuals from the Sukma Naxal attack site in Chhattisgarh, in which 25 CRPF personnel lost their lives. pic.twitter.com/yoVwPaDsR7 — ANI (@ANI_news) April 25, 2017
बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम पर हुआ नक्सली हमला जवानों के कैंप से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। सीआरपीएफ के जवान सड़क निर्माण में मदद कर रहे थे। हमले में 25 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 6 घायल हुए हैं। 

गरीबों का दुश्मन है वामपंथी उग्रवादः राजनाथ
इससे पहले मंगलवार को रायपुर पहुंचे गृहमंत्री राजना‌थ सिंह ने कहा कि इस मामले में केंद्र कड़े फैसले ले रहा है। वामपंथियों उग्रवादियों द्वारा लगातार ऐसी घटिया हरकतें की जा रही है। अगर गरीबों का कोई दुश्मन है तो वह वामपंथी उग्रवादी ही हैं। उन्होंने विकास में हर तरह से अड़ंगा लगाया है।  #WATCH: Home Minister Rajnath Singh and Chhattisgarh CM briefing media in Raipur #Sukma https://t.co/wXJ097vOtR — ANI (@ANI_news) April 25, 2017
We have decided to revise our LWE strategy if need be,have called a meeting of officials of various state govts on May 8th: HM Rajnath Singh pic.twitter.com/Y2kX7v73NY — ANI (@ANI_news) April 25, 2017


राजनाथ सिंह ने कहा चूंकि छत्तीसगढ़ में विकास हो रहा है इसलिए इस विकास से नक्सली डरे हुए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि इस हमले ने सरकार को एक तरह की चुनौती दी है। हम इस चुनौती को स्वीकार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि देश से नक्सल पूरी तरह से खत्म हो इसके लिए पूरी रणनीति बन रही है। 

खबरों के मुताबिक 300 के करीब नक्सलियों ने रॉकेट लांचर और एके-47 से इस हमले को अंजाम दिया। 99 सदस्यों वाली सीआरपीएफ की टीम नक्सलियों की साजिश में उलझ कर रह गई और बड़ी संख्या में जवानों को शहादत देनी पड़ी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी से कहा कि नक्सलियों ने बेहतर योजना बनाई थी। 

नक्सलियों के हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इसे चैलेंज बताया और कहा कि हम इसे स्वीकार करते हैं। 

सुकमा हमलाः अब तक क्या हुआ
1. नक्सलियों का यह इस साल दूसरा हमला है। दक्षिण बस्तर के काला पत्थर इलाके में नक्सलियों ने दोपहर के 1 बजे के करीब सीआरपीएफ टीम को निशाना बनाया। घायल जवान शेर मोहम्मद ने बताया कि माओवादियों ने पोजिशन का पता लगाने के लिए पहले ग्रामीणों को भेजा। मुठभेड़ लगभग तीन घंटे तक चली। 

2. हमले में बच निकले जवानों ने बताया कि हमला करने वाले नक्सली काला नकाब पहने हुए थे। साथ ही उन्होंने हैंड ग्रेनेड, ऑटोमैटिक राइफल और रॉकेट लांचर का भी हमले में इस्तेमाल किया। सीआरपीएफ जवान शेख मोहम्मद ने कहा कि हमने नक्सलियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। नक्सली पूरी तैयारी करके आए थे और हमले के लिए रॉकेट लांचर का उपयोग किया। दर्जनों की संख्या में रॉकेट लांचर से बम दागे गए जिसमें काफी संख्या में जवानों को जान गंवानी पड़ी। 

3. शहीद जवानों की शहादत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमले को कायरता करार देते हुए मोदी ने इसकी निंदा करते हुए कहा वह लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर हमले की निंदा की।

4. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमले की निंदा की। सख्त लहजे में राजना‌थ सिंह ने कहा कि यह हमला हमारे लिए चुनौती है जिसे हम मंजूर करते हैं। उन्होंने गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर से भी बात की और उन्हें रायपुर जाकर हालात का जायजा लेने का आदेश दिया।

5. इस बीच हमले में शहीद हुए जवानों के शव को छत्तीसगढ़ में माना के सीएएफ कैंप ले जाया गया है। साथ ही 6 घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर है। 

6. समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सीआरपीएफ अधिकारी के हवाले से बताया है कि जवानों की संख्या को लेकर अभी पूरी तरह कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी भी 7 से 8 जवान गायब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें