फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: आईपीएल इतिहास में यह कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने मॉरिस 

Sun, 23 Apr 2017 06:40 PM IST
नवीन चौहान
विज्ञापन
chriss morris - फोटो : pti
विज्ञापन
आईपीएल के मौजूदा सीजन में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बीच खेले गए मुकाबले में  मुंबई ने दिल्ली को 14 रनों से मात दी। एक समय दिल्ली ने मैच में केवल 24 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। दिल्ली को इस स्थिति से कगीसो रबाडा और क्रिस मॉरिस की जोड़ी ने 91 रन की साझेदारी करके उबारा लेकिन ये दोनों दिल्ली को हार से नहीं बचा सके। रबाडा अपने डेब्यू मैच में 44 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन मॉरिस अंत तक नाबाद रहे और 41 गेंद खेलकर 52 रन बनाए।
विज्ञापन

 
अर्धशतक जड़ते हुए उनका नाम आईपीएल की रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हो गया। मॉरिस आईपीएल के 10 साल के इतिहास में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। मॉरिस से पहले यह कारनामा हरभजन सिंह ने किया था।  हरभजन सिंह ने साल 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए थे।

मॉरिस और रबाडा के बीच हुई 91 रन की साझेदारी आईपीएल में आठवें विकेट के लिए हुई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। सातवें विकेट की सबसे बड़ी 100 रन की साझेदारी हरभजन सिंह और सुचित के बीच हुई थी । इसी साझेदारी के दौरान हरभजन ने आठवें नंबर पर अर्धशतक जड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें