फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL10: आत्मविश्वास से भरी केकेआर का सामना आज दिल्ली डेयरडिवल्स से

Fri, 28 Apr 2017 03:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
लगातार धमाकेदार जीत के बाद आत्मविश्वास से उत्साहित कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल-10 में शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से भिड़ेगी। दिल्ली टीम अब तक अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही है। केकेआर ने मौजूदा संस्करण में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। कोलकाता टीम आठ मैचों में 12 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि दिल्ली के छह मैचों में चार अंक हैं और वह तालिका में सातवें स्थान पर है। गौतम गंभीर की कप्तानी वाली केकेआर ने अपने पिछले मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को सात विकेट से पराजित किया था। लगातार तीन मैच हार चुकी दिल्ली छह दिन में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। कप्तान जहीर खान और और मेंटर राहुल द्रविड़  उम्मीद कर रहे होंगे की ब्रेक के बाद तरोताजा होकर उनकी टीम जीत की राह पर लौट सके। 
विज्ञापन


अब तक इन दोनों टीमों के बीच खेले गए 18 मैचों में से 11 में कोलकाता को जबकि 7 में दिल्ली को जीत हासिल हुई है। वहीं ईडेन गार्डन में दोनों के बीच 6 बार भिडंत हुई है जिसमें से 5 बार केकेआर और 1 बार दिल्ली विजयी रही है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला रोचक भले ही रहे लेकिन इतिहास और वर्तमान फॉर्म के कारण कोलकाता का पलड़ा ही भारी रहेगा। 

दिल्ली की बल्लेबाजी अब तक कमजोर दिखी है क्विंटन डि कॉक की कमी उन्हें इस सीजन में निश्चित तौर पर खल रही है। संजू सैमसन के अतिरिक्त उनका और कोई बल्लेबाज अपने बल्ले का जौहर नहीं दिखा सका है। ऋषभ पंत ने मुंबई के खिलाफ अच्छी पारी खेली थी लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके थे।ऐसे में दिल्ली के बल्लेबाजों को एकजुट होकर बल्लेबाजी करनी होगी। जहीर खान के नेतृत्व में उनके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन बल्लेबाजी अगर अपना काम कर दें तो दिल्ली को करीबी हार से निजात मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें