फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: दिल्ली के युवा जोश और पंजाब के अनुभव के बीच मुकाबला

Sat, 15 Apr 2017 06:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
जहीर खान - फोटो : IPL
विज्ञापन
शनिवार को फीरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल-10 क्रिकेट में खेले जाने वाले मैच में मिलेगी। नई प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें खालिस हीरा बनाने में दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर राहुल द्रविड़ का कोई जवाब नहीं है। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर के रूप में अपने शागिर्दों को अपने स्वच्ंछद अंदाज में क्रिकेट की पूरी आजादी दी है।
विज्ञापन


सच तो यह है कि यह मुकाबला दिल्ली के युवा जोश और पंजाब के आतिशी बल्लेबाजी में यकीन करने वाले ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर के साथ हाशिम अमला और रिद्धिमान साहा के अनुभव के बीच है। पंजाब के पास अक्षर पटेल और डैरन सेमी सरीखे ऑलराउंडर भी हैं। दिल्ली जहां जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी वहीं और पंजाब जीत की राह पर वापस लौटना चाहेगी। 

दिल्ली के कप्तान तेज गेंदबाजों जहीर खान, क्रिस मॉरिस और कमिंस की त्रिमूर्ति की रफ्तार और धार के साथ आईपीएल के इतिहास के सबसे कामयाब लेग स्पिनर अमित मिश्रा के सामने पंजाब के अमला, मैक्सवेल और मिलर के लिए खुल कर रन बनाना मुश्किल चुनौती होगा। दिल्ली के लिए जहीर ने दो मैचों में सबसे अधिक पांच, मॉरिस ने चार और कमिंस और मिश्रा ने तीन-तीन विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन


अब फिट होकर प्रैक्टिस शुरू कर चुके श्रेयास अय्यर से दिल्ली के पास पारी शुरु कराने का विकल्प है। दिल्ली के पास बतौर ऑलराउंडर ब्रैथवेट और मॉरिस गेंद के साथ बल्ले से दो ओवर में ही मैच की तस्वीर पलटने का दम रखते है। पंजाब के पास वरुण एरोन, संदीप शर्मा के रूप में अच्छे तेज गेंदबाज हैं लेकिन ये दनादन क्रिकेट के लिहाज से अब महंगे साबित हो रहे हैं। पंजाब इशांत को उनके ‘घरेलू’ दिल्ली के मैदान पर भी उतार कर तुरुप चाल खेल सकता है। हालांकि केकेआर के खिलाफ इशांत से पंजाब के कप्तान मैक्सवेल ने महज दो ही ओवर फिंकवाए थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें