आईपीएल 10 में पुणे के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अपनी खराब फॉर्म के चलते धोनी पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली सहित कई अन्य लोगों की आलोचना का शिकार बन चुके हैं।
लेकिन धोनी के लिए एक राहत की बात यह है कि उनके समर्थन में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स के कप्तान स्टीव स्मिथ खड़े हैं। राजकोट में गुजरात लायंस के खिलाफ आईपीएल मैच के पहले संवाददाताओं बात करते हुए स्मिथ ने कहा कि धोनी की खराब फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। वह एक क्लास खिलाड़ी हैं, और हमने अभी तीन मैचों ही खेले हैं।
उन्होंने धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह 'बड़े खिलाड़ी' है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है आगे आने वाली मैचों में वह बेहतरीन प्रदर्शन दिखाएंगे। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पिछले तीन मैचों में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।। वह रन बनाने के लिए जूझते नजर आए हैं। उन्होंने तीनों मैचों में 12 (नॉट आउट), 5 और 11 रन बनाए हैं।