फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजमाम की पसंदीदा थी टीम इंडिया

Wed, 07 Nov 2012 07:24 PM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्गज क्रिकेटर इंजमाम उल हक भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों के बहाल होने से काफी खुश हैं। इंजमाम ने बताया कि उन्हें भारत के खिलाफ मैच खेलना सबसे ज्यादा पसंद था। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम ने कहा, 'मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध एक बार फिर से बहाल हो रहे हैं। मैं चाहता हूं कि दोनों देशों के बीच समय समय पर इस तरह की सीरीज खेली जानी चाहिए।'
विज्ञापन


इंजमाम ने कहा कि वह अपने समय में हमेशा ही भारत के खिलाफ होने वाले मैचों को सबसे अधिक महत्व दिया करते थे। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ मैच का अपना अलग ही मजा और महत्व होता है। साथ ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी यह काफी रोमांचक होता है।

2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इंजमाम ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को दोबार से शुरू कराने को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड को श्रेय जाता है। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत-पाक मैचों को विशेष अहमियत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व पाक कप्तान ने कहा, 'मैं भारत-पाक के बीच एक संपूर्ण टेस्ट सीरीज देखना चाहता हूं। मैं मानता हूं कि दोनों देशों के बीच होने वाले मैचों को विशेष तरजीह दी जानी चाहिए। दोनों ही देशों के बड़े क्रिकेटरों के नाम पर ट्रॉफी दी जानी चाहिए। ऐसा करने से क्रिकेट संबंधों को और मजबूत बनाया जा सकेगा तथा लोगों को भी इसमें मजा आएगा। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने भारतीय टीम से भी पाकिस्तान दौरे पर आकर संपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें