फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC का महिला दिवस पर तोहफा: 2026 के बाद अधिक टीमें लेंगी भाग, जानें सारे बड़े एलान

Mon, 08 Mar 2021 02:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
2020 वर्ल्ड टी-20 सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली चार टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिलाओं की प्रतियोगिताओं में 2026 से अधिक टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट की संचालन संस्था ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला क्रिकेट में विस्तार की अपनी योजना की घोषणा की।

विज्ञापन


आईसीसी ने कहा कि 2026 से महिला टी-20 विश्व कप में 10 की बजाय 12 टीमें भाग लेंगी। महिला वन-डे विश्व कप में 2029 से आठ के बजाय 10 टीमें हिस्सा लेंगी। टी-20 विश्व कप में 2024 तक 10 टीमें ही खेलेंगी जबकि अगले दो वनडे विश्व कप में आठ टीमों को शामिल किया जाएगा।



आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने बयान में कहा, ‘हम पिछले चार वर्षों से वैश्विक प्रसारण कवरेज और विपणन से लेकर प्रशंसकों को जोड़ने पर ध्यान देकर महिला क्रिकेट को बढ़ावा दे रहे हैं, इसके परिणाम भी दिखने लग गये हैं और आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 को रिकार्ड एक अरब एक करोड़ वीडियो ‘व्यूज’ मिले।
विज्ञापन




महिला क्रिकेट में यह सबसे अधिक देखी जाने वाली प्रतियोगिता थी। मेलबर्न में खेले गए फाइनल में रिकार्ड 86,174 दर्शक स्टेडियम में पहुंचे थे। महिला टी-20 चैंपियंस कप 2027 से शुरू होगा जिसमें छह टीमें भाग लेंगी। पिछले साल आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी-20 विश्व कप जीता था। फाइनल में भारत को हार झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें