फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC: आईसीसी ने लिया अहम फैसला, महिलाओं को अब पुरुषों के समान मिलेगी पुरस्कार राशि, जानें कितनी हुई वृद्धि

Tue, 17 Sep 2024 04:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

विजेता के अलावा उपविजेता की राशि में भी बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया गया है। महिला टी20 विश्व कप की उपविजेता को अब 17 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 14 करोड़ 24 लाख रुपये) दिए जाएंगे। पिछली बार उपविजेता को पांच लाख अमेरिकी डॉलर (करीब चार करोड़ 18 लाख रुपये) दिए गए थे।
विज्ञापन
आईसीसी - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को विश्व कप की ईनामी राशि को लेकर अहम फैसला लिया है। अगले महीने से यूएई में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन होना है और इससे पहले ही क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने महिला खिलाड़ियों को खास तोहफा दिया है। आईसीसी ने मंगलवार को घोषणा की है कि विश्व कप में अब पुरुषों और महिलाओं को समान पुरस्कार राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

महिला टीमों की ईनामी राशि में हुई 134 प्रतिशत की वृद्धि
आईसीसी के अनुसार महिला टी20 विश्व कप में विजेता बनने वाली टीम को अब 23 लाख 40 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 19 करोड़ 60 लाख रुपये) मिलेंगे। ऑस्ट्रेलिया को पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में खेले गए महिला टी20 विश्व कप जीतने पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब आठ करोड़ 37 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिली थी। इस तरह से इसमें 134 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारतीय पुरुष टीम को इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप का विजेता बनने पर 23 लाख 40 हजार अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली थी। 

आईसीसी ने कहा, आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 पहला आईसीसी टूर्नामेंट होगा जिसमें महिलाओं को पुरुषों के समान पुरस्कार राशि मिलेगी जो इस खेल के इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। यह फैसला जुलाई 2023 में आईसीसी वार्षिक सम्मेलन में लिया गया जब आईसीसी बोर्ड ने अपने 2030 के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से सात साल पहले पुरस्कार राशि समान करने का निर्णय किया। इस तरह से क्रिकेट पहला प्रमुख खेल बन गया है जिसमें विश्व कप में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान पुरस्कार राशि है। 
विज्ञापन

विजेता के अलावा उपविजेता की राशि में भी बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया गया है। महिला टी20 विश्व कप की उपविजेता को अब 17 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 14 करोड़ 24 लाख रुपये) दिए जाएंगे। पिछली बार उपविजेता को पांच लाख अमेरिकी डॉलर (करीब चार करोड़ 18 लाख रुपये) दिए गए थे। इस तरह उपविजेता की राशि में भी 134 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। इसी तरह सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों सहित ग्रुप चरण में बाहर होने वाली टीमों की राशि में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें