फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरान करने वाले हैं एशेज टेस्ट सीरीज के आंकड़ें, 71 वीं बार होगी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में भिड़ंत

Wed, 31 Jul 2019 11:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एशेज 2019 - फोटो : social media
विज्ञापन

यह एशेज का 71वां संस्करण है। एशेज अर्न ऑस्ट्रेलिया के कब्जे में है। उसने 2017 में घर में इंग्लैंड को 4-0 से हराकर ट्रॉफी जीती थी। दोनों टीमों के बीच अब तक खेली गई 70 सीरीज में से इंग्लैंड ने 32 तो ऑस्ट्रेलिया ने 33 बार एशेज सीरीज जीती है। पांच सीरीज बराबरी पर छूटी हैं। इस दौरान कुल 346 मैच खेले गए हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 144 और इंग्लैंड ने 108 जीते हैं, जबकि 94 ड्रॉ रहे हैं। एशेज सीरीज की विजेता टीम को ट्रॉफी के अलावा एक अर्न जिसे हिंदी में कलश कहते हैं, भी दिया जाता है।

विज्ञापन

 

137 साल पहले हुई थी शुरुआत

एशेज अर्न - फोटो : social media
एशेज सीरीज के विजेता को दिए जाने वाले अर्न में राख होती है जो प्रतिकात्मक तौर पर इंग्लिश क्रिकेट का अवशेष माना जाता है। इसकी शुरुआत 137 साल पहले 1882 में हुई थी। तक क्रिकेट के जनक इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने द ओवल टेस्ट मैच में हराया था। इस हार के बाद ब्रिटेन के अखबार द स्पोर्टिंग टाइम ने व्यंगात्मक तौर पर एक शोक संदेश प्रकाशित किया। इसमें लिखा इंग्लिश क्रिकेट की मौत हो गई, शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और राख (अंग्रेजी में एशेज) ऑस्ट्रेलिया ले जाया गया। तब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान रहे इवो ब्लाइ ने शपथ ली थी कि वह एशेज को फिर से अपने देश वापस लेकर आएंगे। इसके बाद से ही ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को एशेज नाम दे दिया।
विज्ञापन

एशेज अर्न के अंदर होती है स्टंप बेल्स की राख

एशेज सीरीज - फोटो : social Media
एशेज अर्न के अंदर लकड़ी की गिल्लियों (स्टंप बेल्स) की राख रखी गई है। मजाक के तौर पर इसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की राख कहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें