फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ख्वाजा-बुमराह के बीच बहस में कूदे कोंस्टास, कोहली समेत भारतीय टीम ने ऐसे लिया बदला; देखें वीडियो

Fri, 03 Jan 2025 12:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

गर्म माहौल के बीच बुमराह ने अगली गेंद फेंकी और गेंद ख्वाजा के बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े केएल राहुल के पास गई। राहुल ने कोई गलती नहीं की और कैच पकड़कर ख्वाजा को पवेलियन भेजा। ख्वाजा के आउट होने के साथ ही पहले दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन माहौल गर्म हो गया। इस सीरीज में अब तक कई बार दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ चुके हैं। ऐसा ही कुछ सिडनी में भी हुआ जब रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से सैम कोंस्टास की भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में गेंदबाजी से अपना दम दिखाया और भारत की पहली पारी 185 रन पर ऑलआउट कर दी। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए थे। उसने फॉर्म से बाहर चल रहे नियमित कप्तान रोहित शर्मा को बाहर रखने का फैसला किया और उनकी जगह शुभमन गिल को मौका दिया। वहीं, चोटिल तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। 

इस तरह हुआ विवाद 
मैच के दौरान माहौल उस वक्त गर्म हो गया जब ऑस्ट्रेलिया पारी के तीसरे ओवर में बुमराह पांचवीं गेंद फेंकने के लिए रन अप ले रहे थे, लेकिन उन्होंने देखा कि ख्वाजा बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं है। इस पर बुमराह ने नाराजगी व्यक्त की और ख्वाजा से कुछ कहते दिखाई दिए। उसी वक्त नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े कोंस्टास बुमराह की तरफ देखकर कुछ बड़बड़ाने लगे, इससे बुमराह काफी गुस्से में कुछ कहते हुए कोंस्टास के पास जाने लगे। हालांकि, अंपायर ने बीच बचाव किया और कोंस्टास को बुमराह के पास नहीं आने दिया। कोंस्टास और बुमराह के बीच बहस होते देख दर्शक जोर-जोर से चिल्लाने लगे और माहौल देखते-देखते गर्म हो गया। 

बुमराह ने ख्वाजा से लिया बदला
गर्म माहौल के बीच बुमराह ने अगली गेंद फेंकी और गेंद ख्वाजा के बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े केएल राहुल के पास गई। राहुल ने कोई गलती नहीं की और कैच पकड़कर ख्वाजा को पवेलियन भेजा। ख्वाजा के आउट होने के साथ ही पहले दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई। हालांकि, माहौल यहीं शांत नहीं हुआ। जैसे ही ख्वाजा का विकेट गिरा विराट कोहली सहित पूरी टीम आक्रामक अंदाज में जश्न मनाने लगी, इस दौरान कोहली कोंस्टास के मुंह के सामने आकर चिल्लाते नजर आए। कोंस्टास बिना कुछ बोले पवेलियन की ओर चले गए।
विज्ञापन

मेलबर्न में कोहली से हुआ था विवाद
यह पहली बार नहीं है जब 19 वर्षीय कोंस्टास मैच में भारतीय खिलाड़ियों के साथ भिड़े हैं। इससे पहले, अपने डेब्यू मैच में उनकी कोहली के साथ कहासुनी हुई थी और दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। कोंस्टास अपने करियर के पहले ही मैच में विवादों में घिर गए थे, लेकिन उस वक्त आईसीसी ने कोहली पर कार्रवाई की थी और मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। लेकिन कोंस्टास दूसरे मैच में बुमराह से भिड़ गए, वो भी तब जब उनका इस मामले से कोई लेना-देना भी नहीं था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बात बुमराह और ख्वाजा के बीच चल रही थी, लेकिन अतिउत्साह में कोंस्टास बीच में कूदे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें