वनडे सीरीज के बीच में ही श्रीलंका के दौरे से ऑलराउंडर शॉन मार्श को वापस ऑस्ट्रेलिया लौटने को मजबूर हो गए। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में जीत के साथ 2-1 की बढ़त बना ली है।
श्रीलंका के पूर्व तिलकरत्ने दिलशान के विदाई वनडे मैच के दौरान शॉन मार्श चोटिल हो बैठे। कंगारू टीम के क्षेत्ररक्षण के दौरान उनकी अंगुली टूट गई और उन्हें सीरीज को बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के फीजियो डेविड बेकली ने कहा, "रविवार को मैच के दौरान शॉन के बाएं हाथ की सबसे छोटी अंगुली चोटिल हो गई। एक्स-रे रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि उनकी छोटी अंगुली में फ्रेक्चर है और अब वह पर्थ लौट रहे हैं।"
शॉन मार्श के चोटिल होने का फासदा पाकिस्तान मूल के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को मिला जो शेष वनडे सीरीज और फिर इसके बाद होने वाली 2 मैचों की टी-20 सीरीज में कंगारू टीम के साथ रहेंगे। ख्वाजा को इस दौरे में एक भी वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
लेकिन शॉन मार्श के चोटिल होने से टीम की बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर के लिए उनकी एंट्री चौथे वनडे में होना तय दिख रहा है। चौथा वनडे मैच में दांबुला में बुधवार को खेला जाएगा।