फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी शेष वनडे सीरीज से भी बाहर, टेस्ट टीम में 2 नए चेहरे

Mon, 10 Nov 2014 05:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। सीमित ओवरों के क्रिकेट मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुरेश रैना की टेस्ट टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन


हालांकि सीरीज के पहले मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खेलने की संभावना नहीं है। चोटिल होने के कारण वह फिलहाल मैदान से दूर हैं। उनकी दाईं कलाई में चोट है और आराम कर रहे हैं। उनकी जगह पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली करेंगे। वह पहली बार टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगे।

चोट के कारण ही धोनी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम 2 वनडे में भी नहीं खेलेंगे। पहले वह सीरीज के शुरुआती 3 मैचों से हट गए थे लेकिन अब वह पूरी सीरीज में नहीं होंगे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए 19 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में युवा बल्लेबाज लोकेश राहुल और नमन ओझा को पहली बार शामिल किया गया है। इस दौरे के लिए भारतीय टीम में धोनी के अलावा 2 और विकेटकीपर (रिदिमान साहा और नमन ओझा) भी शामिल किए गए हैं।

बाएं हाथ्ा के बल्लेबाज सुरेश्ा रैना ने 2010 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, लेकिन 2011 में इंग्लैंड दौरे के बाद उन्होंने अपनी जगह गंवा दी थी।

घोषित टेस्ट टीम- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, रिदिमान साहा, नमन ओझा, आर अश्विन, करण शर्मा, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव और वरुण आरोन।

वनडे टीम में उथप्पा की वापसी, केदार जाधव नया चेहरा

ऑस्ट्रेलियाई दौरे के अलावा चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के साथ खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज के शेष 2 मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जोरदार फॉर्म में चल रहे ओपनर शिखर धवन को रेस्ट दिया गया है। धवन ने 3 मैचों में एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे।

धवन की जगह चोटिल रोहित शर्मा की टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है। वह चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से ही क्रिकेट नहीं खेल रहे थे। पिछले दिनों उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय अभ्यास मैच में शतकीय पारी खेलकर मैदान पर वापसी की थी।

धवन के अलावा दो अन्य क्रिकेटरों को भी आराम दिया गया है। आलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह केदार जाधव और विकेटकीपर-बल्‍लेबाज रॉबिन उथप्पा की टीम में एंट्री हुई है।

घोषित वनडे टीम- विराट को‌हली (कप्तान), अजिंक्‍य रहाणे, रोहित शर्मा, आंबती रायडू, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, अक्षर पटेल, करण शर्मा, आर अश्विन, उमेश यादव, धवल कुलकर्णी, स्टुअर्ट बिन्‍नी, विनय कुमार और केदार जाधव।

युवराज, गंभीर और सहवाग फिर नजरअंदाज

अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले वर्ल्ड कप देखते हुए ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि चयनकर्ता श्रीलंका के खिलाफ शेष बचे 2 वनडे मैचों के लिए वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, गौतम गंभीर को आजमा सकते हैं लेकिन उन्होंने युवाओं पर ही भरोसा करना बेहतर समझा।

इन तीनों के अलावा अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा और प्रज्ञान ओझा को भीचयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया। ऐसी में अब लगभग साफ हो गया है कि इनके लिए वर्ल्ड कप के दरवाजे बंद हो गए हैं।

दिग्गजों के अलावा चयनकर्ताओं ने आलराउंडर करण शर्मा को वापस टीम में बुलाया है, जबकि स्टुअर्ट बिन्‍नी और विनय कुमार को फिर से टीम इंडिया में शामिल कर वर्ल्ड कप में जगह पक्की करने का मौका दिया है। युवा क्रिकेटर केदार जाधव को भी पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

दूसरी ओर, विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनकी जगह रॉबिन उथप्पा को चयनकर्ताओं ने मौका दिया है।
विज्ञापन

3 युवा क्रिकेटरों को पहली बार मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पहली बार चयनकर्ताओं ने बल्लेबाज केएल राहुल, लेग स्पिनर करण शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज नमन ओझा को टेस्ट टीम में शामिल किया है।

दलीप ट्रॉफी के प्रदर्शन के बाद ही तय हो गया था कि राहुल ऑस्ट्रेलिया जाएंगे जबकि ओझा लंबे समय से अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे हैं। राहुल भारत-ए की तरफ भी ऑस्ट्रेलिया में भी पहले जबरदस्त प्रदर्शन कर चुके हैं।

वहीं ओझा भी बड़ी पारी खेलने के विशेषज्ञ बनते जा रह‌े हैं। भारत-ए के ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान उन्होंने कई बड़ी पारियां खेली थी। हालांकि उन्हें सिर्फ एक टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है। धोनी के चोटिल होने के कारण रिदिमान साहा टीम के मुख्य विकेटकीपर होंगे, जबकि ओझा उनके रिजर्व विकेटकीपर की भूमिका में होंगे। पह‌ले टेस्ट मैच के बाद वह वापस स्वदेश लौट आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें