फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC 2023: वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर, बतौर मेंटर टीम के साथ भारत आ सकते हैं विलियम्सन

Wed, 26 Apr 2023 10:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन

सार

न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए टूर्नामेंट से पहले एक अच्छी खबर सामने आई है। विलियम्सन मेंटर के तौर पर वर्ल्ड कप में भारत की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के व्हाइट बॉल के कैप्टन केन विलियमसन के इस साल के अंत में भारत में होने वाले खेलने की संभावना न के बराबर है। उन्हें आईपीएल में चोट लगी थी और वह लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए। हालांकि, न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए टूर्नामेंट से पहले एक अच्छी खबर सामने आई है। विलियम्सन मेंटर के तौर पर वर्ल्ड कप में भारत की यात्रा कर सकते हैं। हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा कि वह निश्चित तौर पर अनुभवी बल्लेबाज और सीमित ओवरों के कप्तान को मेंटर जैसी भूमिका में इस्तेमाल करना चाहेंगे। 
विज्ञापन

विलियमसन अपने दाहिने घुटने के एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट की सफल सर्जरी के बाद रिहैब में हैं। 32 वर्षीय को पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के लिए अपने पहले मैच में फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। बाउंड्री पर छक्का रोकने के प्रयास में विलियमसन ने ऊंची छलांग लगाई और गलत तरीके से लैंड किए, जिससे उनके घुटने में चोट लग गई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। 

पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले कोच स्टीड ने कहा- अभी उनके बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। उनका ऑपरेशन हुआ है और हम जानते हैं कि वह सफल रहा है। इसलिए वह अपने रिहैब के बहुत शुरुआती चरण में हैं। फिलहाल वह कोई भी भार नहीं उठा पाने के स्टेज में हैं और सपोर्ट से चल पा रहे हैं। फिलहाल उनके ठीक होने में काफी समय बाकी है। 

विलियम्सन को जिस प्रकार की चोट लगी है, उसे ठीक होने में नौ महीने का समय लग सकता है। वहीं, वर्ल्ड कप अक्तूबर-नवंबर में खेला जाना है। हालांकि, स्टीड अभी भी आशावादी है। उन्होंने कहा- उनके खेलने की संभावना बेहद कम है, लेकिन हम निश्चित रूप से उनकी क्षमता वाले खिलाड़ी के खेलने से इनकार नहीं कर सकते। जो मजबूती वह इस टीम को देते हैं, हम अभी भी कह सकते हैं कि अभी भी वह मौका है।

Heartbreaking to see him like this': Kane Williamson walks in crutches  after horrific IPL injury | Cricket News
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम पिछले दो वनडे विश्व कप में उपविजेता रहा है। विलियमसन की कप्तानी में ब्लैक कैप्स ने 2019 में वनडे विश्व कप के पिछले संस्करण में बाउंड्री काउंट में गंवा दिया था। पिछले संस्करण यानी 2019 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में विलियम्सन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उनकी टीम फाइनल में इंग्लैंड से जरूर हार गई थी, लेकिन विलियम्सन ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जरूर जीता था। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 मैचों में 82.57 की औसत और 74.97 के स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा दो विकेट भी झटके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें