फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDW vs NZW: टी-20 की हार को भुलाकर नए सिरे से वनडे सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया, स्मृति समेत कई खिलाड़ी नहीं रहेंगी उपलब्ध

Fri, 11 Feb 2022 03:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए न्यूजीलैंड दौरे की शुरूआत अच्छी नहीं रही है। टीम को यहां इकलौते टी-20 मुकाबले में 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब भारतीय टीम इस हार से उबरकर पांच मैंचों की वनडे सीरीज में नए सिरे से आगाज करना चाहेगी।  
 
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @WomensCricZone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए न्यूजीलैंड दौरे की शुरूआत अच्छी नहीं रही है। टीम को यहां इकलौते टी-20 मुकाबले में 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब भारतीय टीम इस हार से उबरकर पांच मैंचों की वनडे सीरीज में नए सिरे से आगाज करना चाहेगी।  

विज्ञापन


मिताली राज की अगुवाई में हालांकि टीम इंडिया के लिए सब कुछ इतना आसान नहीं होगा क्योंकि उसके सामने टीम संयोजन और खिलाड़ियों की उपलब्धता बड़ी चुनौती है। बढ़े हुए क्वारंटीन की वजह से स्मृति मंधाना, तेज गेंदबाज मेघना सिंह और रेणुका सिंह का पहले मैच से बाहर रहना तय है। लेकिन वर्ल्ड कप से पहले अहम माने जा रहे इस दौरे के लिए मिताली किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। 

न्यूजीलैंड में अगले महीने से महिला विश्व कप का आयोजन होना है और यहां की परिस्थितियां और पिच के हालात बिल्कुल अलग रहने वाले हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पास यहां के माहौल में खुद को ढालने का एक अच्छा मौका होगा। 
विज्ञापन


मुख्य खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी बाकी खिलाड़ियों को लिए एक शानदार मौका होगा और टीम प्रबंधन भी अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगा। 

प्लेइग XI की बात करें तो स्मृति की गैरमौजुदगी में यस्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा पारी की शुरूआत कर सकती हैं। जबकि मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के कंधों पर रहेगी। 

गेंदबाजी में अनुभवी झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्राकर पर तेज आक्रमण की जिम्मेदारी होगी। सिमरन बहादुर भी गेंद से अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगी। 

भारतीय स्क्वॉड:
मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, सिमरन दिल बहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें