टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी पहली सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार पारियों में 529 रन बनाने वाले रोहित शर्मा एक और कीर्तिमान के नजदीक हैं। हिटमैन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
400 छक्के लगाने से रोहित सिर्फ एक कदम दूर हैं, इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट+वनडे+टी-20 इंटरनेशनल) में तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिनके नाम 400 छक्के होंगे। रोहित से आगे इस लिस्ट में नंबर एक पायदान पर क्रिस गेल है। गेल के बाद शाहिद अफरीदी के नाम आता है।
बता दें कि तीन मैच की टी-20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार से हैदराबाद में खेला जाएगा। दूसरा टी-20, 8 दिसंबर तो तीसरा और आखिरी 11 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद इतने ही वन-डे मैच खेले जाएंगे।