टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण में सिर्फ एक स्थान खाली है। जिसे भरने के लिए हम काम कर रहे हैं। कोहली ने इस बयान से इस तरह के संकेत दिया है कि तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की जगह टीम में लगभग तय है।