केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
अपने डेब्यू वन-डे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले केएल राहुल ने तीन साल के बाद वर्ल्ड कप 2019 में दूसरा शतक ठोका था। 11 जून 2016 को केएल राहुल ने करियर का पहला शतक जड़ा था, जबकि दूसरा शतक उनके बल्ले से छह जुलाई 2019 को निकला। इस तीन साल के दौरान केएल राहुल ने कई बड़ी पारियां खेली थीं, लेकिन कभी शतक नहीं बना पाए थे।