फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: केएल राहुल का धमाल, विंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे में जड़ा शतक

Wed, 18 Dec 2019 04:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीन मैच की वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को राहुल और रोहित ने एक मजबूत शुरुआत दिलाई। 37वें ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने शॉट फाइन लेग पर चौका लगाकर शतक पूरा किया।
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल
केएल राहुल का एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में यह तीसरा शतक है। इससे पहले केएल राहुल ने 46 गेंदों में अपने वन-डे करियर का पांचवां अर्धशतक जड़ा था। राहुल ने 102 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। इससे पहले केएल राहुल जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ शतक जमा चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
केएल राहुल शतक लगाने के तुरंत बाद अपना विकेट गंवा बैठे और 102 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जोशफ की गेंद को राहुल उठा कर मारना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर चली गई और चेज ने एक आसान सा कैच लपक भारत को पहला झटका दिया।
विज्ञापन

4 of 4
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
अपने डेब्यू वन-डे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले केएल राहुल ने तीन साल के बाद वर्ल्ड कप 2019 में दूसरा शतक ठोका था। 11 जून 2016 को केएल राहुल ने करियर का पहला शतक जड़ा था, जबकि दूसरा शतक उनके बल्ले से छह जुलाई 2019 को निकला। इस तीन साल के दौरान केएल राहुल ने कई बड़ी पारियां खेली थीं, लेकिन कभी शतक नहीं बना पाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें