फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvsIND: संकट में फंसे भारतीय टीम के मैनेजर, BCCI लगा सकता है कड़ी फटकार

Wed, 14 Aug 2019 06:35 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील सुब्रहमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशासनिक मैनेजर सुनील सुब्रहमण्यम को वेस्टइंडीज के वर्तमान दौरे के दौरान देश के उच्चायोग के अधिकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने के लिए बीसीसीआई कड़ी फटकार लगा सकता है।

विज्ञापन


सुब्रहमण्यम का रवि शास्त्री की अगुवाई वाले सहयोगी स्टाफ के साथ 45 दिन का कार्यकाल बढ़ाया गया था और कैरेबियाई सीरीज के बाद उनके पद पर बने रहने की संभावना नहीं है। भारत का वेस्टइंडीज दौरा तीन सितंबर को समाप्त होगा।

बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'भारतीय टीम को सरकार के निर्देश पर जल संरक्षण पर एक छोटे विज्ञापन की शूटिंग करनी थी। यह पता चला है कि बीसीसीआई ने दो उच्चायोगों को सूचित किया कि सुब्रहमण्यम इसमें उनका सहयोग करेगा क्योंकि वह प्रशासनिक मैनेजर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'त्रिनिदाद एवं टोबैगो में जब भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सुब्रहमण्यम से उनके सहयोग के लिए बात की तो उन्होंने उनसे रूखे अंदाज में कहा, 'मेरे लिए इतने अधिक संदेश मत भेजो।' बीसीसीआई को पता चला है कि सुब्रहमण्यम ने उनके फोन भी उठाये जबकि वे सरकारी निर्देशों का पालन कर रहे थे।'

सुब्रहमण्यम से संपर्क करने के लिये लगातार प्रयास किये गये लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। सुब्रहमण्यम 2017 में टीम के प्रशासनिक मैनेजर बने थे। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार सुब्रहमण्यम को गयाना में त्रिनिदाद और टोबैगो के शीर्ष अधिकारियों से साथ सहयोग करने के लिए कहा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें