फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: श्रीलंका के भारत दौरे का ऐलान, 9 मैच कब और कहां खेले जाएंगे

Wed, 04 Oct 2017 10:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : icc
विज्ञापन
श्रीलंका के भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। नवंबर-दिसंबर में टीम भारत आएगी। हाल ही में 9-0 से श्रीलंका को टीम इंडिया ने उसी के घर में हराया है। निश्चित तौर पर श्रीलंका अपनी इस हार का बदला भारत दौरे में लेना चाहेगा। 
विज्ञापन

  भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन पर 16 नवंबर से खेला जाएगा। बता दें कि श्रीलंका के सात हफ्ते के भारत दौरे पर भारत और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैच, 3 वन-डे और 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में 24 से 28 नवंबर तक होगा। तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी दिल्ली को मिली और वह 2 से 6 दिसंबर तक इस मैच का आयोजन करेगा। 

पढेंः- INDvAUS: टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर दूसरे वन-डे में जीत के ये हैं 5 'हीरोज'

टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में 10 दिसंबर को होगा। इसके बाद अगले दो मैच मोहाली (18 दिसंबर) और विशाखापत्तनम (17 दिसंबर) में खेला जाएगा। इसके बाद टी 20 सीरीज खेली जाएगी। इसके मैच कटक (20 दिसंबर), इंदौर (22 दिसंबर) और मुंबई (24 दिसंबर) को खेले जाएंगे। मालूम हो कि हाल ही में भारत ने श्रीलंका का दौरा किया था, जहां विराट कोहली के नेतृत्व में टीम ने 5 वन-डे, 3 टेस्ट और 1 टी 20 मैच में जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें