फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsNZ: भारत ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 45 रन से दी मात

Sun, 28 May 2017 10:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
खिताब बचाने उतरी  टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले अभ्यास मैच में बारिश ने बाधा डाली और मैच का फैसला डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर किया गया जिसमें भारत को 45 रन से विजयी घोषित किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। पूरी टीम 38.4 ओवर में महज 189 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन दूसरे विकेट के लिए कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन ने 68 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जिस वक्त बारिश हुई तब तक भारत ने 25.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 128 रन बना लिए थे। विराट 52 और धोनी 17 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद मैच रोक दिया गया और दोबारा शुरू नहीं हुआ। 
विज्ञापन


190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने 4.5 ओवर में 30 रन बनाए। पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रहाणे 7 रन बनाकर साउदी की गेंद पर कैच  हो गए।  इसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरे। विराट और धवन ने दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई। 40 रन बनाने के बाद शिखर एक गेंद को पुल करने के प्रयास में नीशम की गेंद पर एंडरसन को कैच दे बैठे। धवन के बाद बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ने एक गेंद खेली और खाता खोले बगैर बोल्ट की गेंद पर सेंटनर को कैच दे बैठे। 
  
भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में कीवी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। कीवी टीम ने भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। ल्युक रॉन्की(66) और जेम्स नीशम(46) के अलावा और कोई बल्लेबाज  भारतीय गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सका। कीवी बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार ने 3-3, रविंद्र जडेजा 2, उमेश यादव, आर अश्विन ने 1-1 विकेट हासिल किया।   
विज्ञापन


टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल और ल्युक रॉन्की ने पारी की शुरुआत की। कीवी टीम ने 2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 20 रन बनाए। तीससे ओवर की दूसरी गेंद पर 9 रन बनाकर गप्टिल शमी की गेंद पर कैच दे बैठे। यह कीवी टीम को लगा पहला झटका था। इसके बाद कीवी टीम ने आसानी से 50 रन के आंकड़े को पार किया। लेकिन 9वें ओवर में एक बार फिर मोहम्मद शमी ने कीवी टीम को झटका दिया। कप्तान केन विलियमसन शमी की गेंद पर स्लिप में रहाणे को कैच दे बैठे।  इसके बाद अगली ही गेंद पर नील ब्रूम खाता खोले बगैर धोनी के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थमा।

 15वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी चाल में एंडरसन को फांसकर बोल्ड कर दिया। वह 13 रन बना सके। पारी के 21वें ओवर में बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे रॉन्की को रविंद्र जडेजा की गेंद पर ने बोल्ड हो गए। वह केवल 66 रन बना सके। इसके बाद जडेजा ने अपने अगले ही ओवर में कोलिन डि ग्रैंड होम को धोनी के हाथों स्टंप करा दिया। वह केवल 4 रन बना सके। कीवी पारी के 26वें ओवर में जडेजा ने अश्विन की गेंद पर बाउंड्री पर लपक लिया। सेंटनर ने 12 रन बनाए। मिल्न 9 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर धोनी को कैच दे बैठे। इससे पहले मिल्न और नीशम ने 8वें विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए टिम सउदी भी ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सके और 4 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर बोल्ड हो गए। अंत में पूरी कीवी टीम 189 रन पर धराशाई हो गई। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला अभ्यास मैच लंदन के कैनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है। भारत की टीम में रोहित शर्मा और युवराज सिंह नहीं खेल रहे हैं। युवराज सिंह को वायरल फीवर है वहीं रोहित शर्मा आज ही लंदन पहुंचे हैं। इसके अलावा दूसरे सभी खिलाड़ी मैच के लिए उपलब्ध हैं। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरी है। लेकिन इस बार कप्तानी धोनी की जगह विराट कोहली संभाल रहे हैं। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन. कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, ब्रूम, कोलिन डि ग्रैंडहोंम, मार्टिन गप्टिल, टॉम लैथम, मिचेल मैक्लेघन, जेम्स नीशम, जीतन पटेल, ल्यूक रोंकी, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर., एडम मिलने 
भारत: शिखर धवन, विराट कोहली, केदार जाधव, एमएस धोनी, युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें