भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में रोमांचक अंत हुआ। बारिश के कारण 8-8 के खेले गए मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 6 रन से मात देकर 2-1 के अंतर से सीरीज अपने नाम कर ली। एक दशक में भारतीय टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में ये पहली सीरीज जीत है।
इस सीरीज का आईसीसी टी-20 रैंकिंग में बड़ा फर्क प़ड़ा है। सीरीज से पहले टी-20 में दुनिया की पहले नंबर की टीम रही न्यूजीलैंड मंगलवार को दूसरे पायदान पर आ गई। उसके 125 अंक से घटकर 125 अंक हो गए हैं।
India's win tonight means Pakistan are clear on top of the @MRFWorldwide T20I Rankings!https://t.co/4aktkp90ht pic.twitter.com/QoEXMEcvd6
— ICC (@ICC) November 7, 2017
वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया की जीत का जश्न पाकिस्तान में मन रहा है। पहले टी-20 में भारतीय टीम की जीत के बाद ही पाकिस्तान पहले पायदान पर पहुंच गया था लेकिन टीम इंडिया की सीरीज में 2-1 से जीत के बाद पाकिस्तान लंबे समय तक टी-20 में दुनिया की नंबर एक टीम बना रहेगा। पाकिस्तान के अब 124 अंक हो गए हैं।
टीम इंडिया के इस जीत के बाद भी पांचवें पायदान पर बनी हुई है। उसके 119 अंक हैं। ऐसे में टीम इंडिया की जीत का जश्न प़ड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बड़े जोर-शोर से मन रहा है।