बाहर निकलती गेंद पर विराट कोहली और केदार जाधव जैसे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकते हैं। जंपा ने दूसरे एकदिवसीय मैच से पहले कहा कि, ‘आईपीएल के मेरे अनुभव और भारतीय खिलाड़ियों को खेलते देखकर मुझे लगा की ज्यादा विविधता की जगह सर्वश्रेष्ठ तरीके से गेंदबाजी करनी होगी। खासकर एकदिवसीय में ज्यादातर लेग स्पिनर विकेट की सीध में गेंदबाजी कर रहे और यहीं मेरा मजबूत पक्ष है।’