फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बॉल पर सर जड़ेजा के अलावा और कोई विकेट नहीं ले सकता 

Thu, 23 Feb 2017 09:46 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जडेजा
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टेस्ट क्रिकेट की जंग शुरू हो गई है। पुणे में पिच ने पहले दिन के पहले सेशन में ही गेंद ऐसी टर्न होने लगी कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को शुरुआती 20 ओवरों में ही गेंदबाजी के लिए उतार दिया। 
विज्ञापन


मैच के दौरान जडेजा ने एक ऐसी गेंद फेंकी जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 57वें ओवर में जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को ऐसी गेंद फेंकी जो दो बार बाउंस हुई और बल्लेबाज को पार कर गई। हैंड्सकॉम्ब ने इस बाल को मारने की पुरजोर कोशिश की लेकिन गेंद विकेटकीपर साहा के दस्तानों में पहुंच गई। इस करिश्माई गेंद को देखकर जडेजा से लेकर हैंड्सकॉम्ब तक हर खिलाड़ी के चेहरे पर मुस्कुराहट छा गई।  यदि गेंद हैंड्सकॉम्ब के बल्ले को छू जाती तो उनके चेहरे पर यह हंसी नहीं होती। हो सकता है कि वह पवेलियन लौट जाते। 



 
विज्ञापन

सारे खिलाड़ियों के चेहरे पर हंसी छा गई...देखिए वीडियो

रविंद्र जडेजा
देखिए वीडियो 


वाकया यह हुआ कि गेंद जडेजा के हाथ से फिसल गई और हथेली में अटक गई। इसके बाद वह धीमी गति से दो टिप्पा खाते हुए विकेट कीपर के हाथों में पहुंच गई। इसके बाद सारे खिलाड़ी हंसने लगे। खासकर जडेजा और हैंड्सकॉम्ब की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। तकनीकी रूप से इस गेंद को अंपायर को नो बॉल घोषित करना चाहिए था। नियमानुसार दो से ज्यादा टिप्पा खाने वाली गेंद नो बॉल होती है। गेंद ने पिच पर दो टिप्पे लिए थे इसलिए अंपायर नीगल लॉन्ग ने गेंद के बाद कोई इशारा नहीं किया। यदि गेंद पर हैंड्सकॉम्ब का बल्ला लग जाता तो पता नहीं क्या रिजल्ट होता। यदि ऐसा होता तो विकेटकीपर साहा अपील करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें