कोहली ने कहा, 'अगर किसी मैच में किसी चरण में या किसी खास मैच से पहले यह टीम की जरूरत है तो मुझे ऐसा करने में खुशी होगी। मैंने बहुत बार नंबर चार पर बल्लेबाजी की है, इसलिए मैं इस नंबर पर खुद को आजमाना नहीं चाहता हूं क्योंकि मैं पहले भी कई अवसरों पर इस नंबर पर बल्लेबाजी कर चुका हूं।’