फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारा ने की तेंदुलकर और लक्ष्मण के इस रिकॉर्ड की बराबरी

Sun, 19 Mar 2017 08:01 PM IST
amarujala.com, presented By: मोहित
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया की नई दीवार बनकर उभरे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन एकबार फिर साबित कर दिखाया है। पुजारा ने न केवल भारतीय पारी को संभाला बल्कि ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त भी बनाई। उन्होंनेे दोहरा शतक  भी जड़ा। यह उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक है। मेजबान टीम के खिलाफ दो दोहरे शतक लगाने वाले पुजारा तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि इससे पहले सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो दोहरे शतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन


पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 425 गेंद खेलकर 202 रन बनाकर सबसे अधिक गेंदें खेलने के मामले में पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ दिया है। पारी के दौरान उन्होंने धैर्य और संयम के साथ गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। सबसे ज्यादा गेंदें  खेलने की संख्या के लिहाज से यह पुजारा की सबसे लंबी पारी रही।  
 
विज्ञापन

चेतेश्वर के टेस्ट करियर का तीसरा दोहरा शतक

चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
साथ ही, पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक बनाने के मामले में पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हालांकि यह चेतेश्वर के टेस्ट करियर का तीसरा दोहरा शतक है। 

गौरतलब है कि इसके पहले चेतेश्वर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मार्च 2013 को हैदराबाद में दोहरा शतक जड़ा था। पहले दोहरे शतक की पारी में पुजारा ने 341 गेंदों में 204 रन बनाए थे। हालांकि पुजारा ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया से पहले इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 15 नवंबर 2012 को अहमदाबाद में नाबाद 206 रनों की पारी खेली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें