भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने कहा कि इस तरह की पिचों पर पहले बैटिंग कर वह टीम को आजमाते रहेंगे। उन्होंनें इसे टीम रणनीति का हिस्सा बताया। मैच हारने के साथ ही विराट ने कहा कि हम इसी तरह का मुकाबला चाहते थे। बकौल विराट, टीम इंडिया वर्ल्ड टी-20 से पहले इस तरह के मुश्किल मैच खेलना चाहती है। साथ-साथ टी-20 वर्ल्ड कप में जाने से पहले, पहले बल्लेबाजी करने के पैटर्न को आजमाते रहने की बात भी उन्होंने की। विपक्षियों की तारीफ करते हुए विराट ने कहा कि द. अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।