फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला कल, जानें कब-कहां-कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Fri, 18 Oct 2019 03:52 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची के मैदान पर तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। विराट सेना अभी तक इस सीरीज में अजेय है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी टीम इंडिया अपने प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी और सीरीज को 3-0 के अंतर के साथ खत्म करने की कोशिश करेगी। आइए जानते हैं कब-कहां और कैसे देखें इस टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग...

विज्ञापन

कब खेला जाएगा मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 19 अक्तूबर से 24 अक्तूबर के बीच खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा मैच?

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा मैच?

मैच शनिवार (19 अक्टूबर) को भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। सुबह 9.00 बजे टॉस होगा।

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकते हैं?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री का मजा भी यहां लिया जा सकता है।

 

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं। जियो टीवी ऐप पर भी देख सकते हैं। इन मैच को देखने के लिए जियो यूजर्स के पास प्राइम मेंबरशिप होनी चाहिए। इसके अलावा अमर उजाला डॉट कॉम पर पल-पल की लाइव अपडेट देखने और पढ़ने को मिलेगी।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैं

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा और शुभमन गिल।

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), तेम्बा बावुमा, थ्युनिस डि ब्रुयिन, क्विंटन डीकॉक, डीन एल्गर, जुबैर हमजा, केशव महाराज, एडन मार्कराम, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, एरिक नॉर्टजे, वर्नोन फिलेंडर, डेन पीट, कागिसो रबाडा और रूडी सेकेंड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें