रोहित शर्मा
- फोटो : social media
सीरीज में तीसरा शतक, 400 रन भी पूरे किए
रोहित ने जैसे छक्का लगाकर अपने करियर का छठा शतक पूरा किया वैसे ही उनके टेस्ट में 2000 रन भी पूरे हो गए। इस तरह यह सीरीज में रोहित का तीसरा शतक है। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने मौजूदा सीरीज में 400 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह इस टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन, सबसे अधिक शतक, सबसे अधिक चौके और सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।