फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगुली को बधाई देते हुए युवराज का छलका दर्द, दादा ने कहा- अब कुछ अच्छा करने का समय है

Sat, 19 Oct 2019 04:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
युवराज-गांगुली - फोटो : social media
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अब भारतीय क्रिकेट में नई और बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार हो चुके हैं। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले गांगुली 23 अक्तूबर को आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल लेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
युवराज सिंह और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन इस बीच उन्हें लगातार बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। खासतौर पर गांगुली की कप्तानी में खेलने वाले साथी खिलाड़ी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए उन्हें शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। इसी कड़ी में अब भारत के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह ने भी अपने पूर्व कप्तान को बधाई दी है। साथ ही युवराज ने गांगुली के साथ अपना दर्द भी बांटा है।
विज्ञापन

3 of 5
YUVRAJ GANGULY
युवी ने कहा, 'जितना महान व्यक्ति, उतना ही शानदार सफर। भारतीय कप्तान से बीसीसीआई अध्यक्ष पद तक। मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर का प्रशासक बनना शानदार होगा जिससे अन्य को भी खिलाड़ियों के हिसाब से प्रबंधन समझने का मौका मिलेगा। काश आप तब अध्यक्ष होते जब यो-यो टेस्ट की मांग थी। गुडलक दादी।’
 

4 of 5
युवराज-गांगुली - फोटो : social media
युवराज के इस ट्वीट पर गांगुली ने भी जवाब देते हुए लिखा , 'धन्यवाद द बेस्ट, आपने भारत के लिए वर्ल्ड कप जीता, अब गेम के लिए कुछ और अच्छा करने का समय है। आप मेरे सुपरस्टार हैं। भगवान हमेशा भला करे।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवराज सिंह - फोटो : Social media
दरअसल साल 2017 में योयो टेस्ट पास करने के बावजूद युवराज सिंह को टीम में नहीं लिया गया था और इसके बाद वह टीम से बाहर ही रहे। उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में भी जगह नहीं दी गई। इसके बाद इसी साल 2019 में उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।

युवराज ने इसपर दुख जताते हुए कहा था, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मुझे घर में बैठना पड़ेगा। 36 साल की उम्र मैंने योयो टेस्ट की तैयारी की और पास किया बावजूद इसके मुझे कहा गया कि घरेलू मैच खेलो।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें