फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: रोहित शर्मा का एक और धमाका, शतक जड़कर तोड़े ताबड़तोड़ रिकॉर्ड्स

Sat, 19 Oct 2019 03:36 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  •  
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही सत्र में अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। लगातार गिरते विकेट की वजह से रोहित ने अपने आक्रामक अंदाज को बदला और खेल की स्थिति के अनुसार खेलना शुरू किया और पिच पर जम गए। 

विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
लंच के बाद रोहित मैदान पर लौटे तो अपने आक्रमक अंदाज के साथ आए और पहले अर्धशतक जड़ा फिर तेजी से खेलते हुए इस सीरीज में अपना तीसरा और टेस्ट करियर का छठा सैकड़ा जड़ दिया। रोहित शर्मा ने छक्के के साथ शतक पूरा करते हुए टेस्ट क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। देखिए अगली स्लाइड...
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित का यह छठा टेस्ट शतक है और बतौर सलामी बल्लेबाज उनकी यह तीसरी सेंचुरी है, जो तीनो इसी सीरीज में आई है। इस  शतक के साथ रोहित दूसरे भारतीय ओपनर बन गए, जिसने एक सीरीज में 100 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले दिग्गज सुनील गावस्कर ने ये कारनामा किया था। उन्होंने तीन अगल-अलग सीरीज में तीन बार शतक या उससे अधिक रन बनाए थे।

4 of 6
छक्का लगाते रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
टेस्ट सीरीज में छक्के जड़ने के मामले में रोहित ने सभी को पछाड़ दिया है। रोहित से पहले एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर के नाम था। जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे। रोहित से पहले एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह थे, जिन्होंने न्युजीलैंड के खिलाफ 2010-11 की सीरीज में 14 छक्के लगाए थे। रोहित ने अब तक मौजूदा सीरीज में 16 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : social media
छक्के से शतक पूरा करने वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में पहली बार भारत के लिए टेस्ट में ओपनिंग करने उतरे थे। उन्होंने पहले टेस्ट (जो विशाखापट्टनम में खेला गया था) की पहली पारी में 176 रन की पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 127 रन बनाए। रांची में लगाया गया शतक रोहित के टेस्ट करियर की छठी सेंचुरी है। उन्होंने शतक के लिए 130 गेंदों का सामना किया, जबकि 13 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित ने 100वां रन सिक्स से पूरा किया।
  • 6 बार: सचिन तेंदुलकर
  • 2 बार: गौतम गंभीर
  • 2 बार: रोहित शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा का टेस्ट शतक - फोटो : ट्विटर
सीरीज में तीसरा शतक, 400 रन भी पूरे किए

जैसे ही उन्होंने छक्का लगाकर शतक पूरा किया वैसे ही उनके टेस्ट में 2000 रन भी पूरे हो गए। इस तरह यह सीरीज में रोहित का तीसरा शतक है। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने मौजूदा सीरीज में 400 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह इस टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन, सबसे अधिक शतक, सबसे अधिक चौके और सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें