फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर महिला ने की ऐसी अजीबोगरीब हरकत, सोशल मीडिया पर हो गई वायरल

Sat, 19 Oct 2019 02:51 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एयरपोर्ट पर महिला ने की अजीबोगरीब हरकत - फोटो : Facebook/Gel Rodriguez
हवाई सफर के दौरान लगने वाले अतिरिक्त बैगेज शुल्क बचाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। फिलीपींस की रहने वाली एक महिला यात्री ने हाल ही में अतिरिक्त सामान के लिए शुल्क का भुगतान करने से बचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उसने अपने सूटकेस का वजन कम करने के लिए बहुत सारे कपड़े पहन लिए, ताकि उसे अतिरिक्त शुल्क का भुगतान न करना पड़े। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, जेल रोड्रिगेज ने दो अक्तूबर को अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि एयरलाइन के कर्मचारियों ने उन्हें सूचित किया कि उनका सामान सात किलोग्राम के अधिकतम वजन से अधिक है। उनके सूटकेस का वजन 9.5 किलोग्राम है, इसलिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना होगा, लेकिन रोड्रिगेज ने अतिरिक्त बैगेज शुल्क का भुगतान करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसके बाद उन्होंने अपने सूटकेस से कई सारे कपड़े निकाले और एक के ऊपर एक सबको पहन लिया और सामान का वजन कम कर दिया। रोड्रिगेज ने अपने फेसबुक पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह पांच पैंट और कई सारे टी-शर्ट और जैकेट पहने नजर आ रही हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोड्रिगेज की पोस्ट को 20 हजार से भी ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोड्रिगेज ने बताया कि मैं अतिरिक्त सामान के लिए शुल्क का भुगतान नहीं करना चाहती थी, क्योंकि यह मात्र दो किलोग्राम अधिक था। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि अगर मुझे पता होता कि मेरी तस्वीर वायरल हो जाएगी, तो मैं और भी अच्छा पोज देती।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है। एक ऐसी ही घटना इसी साल जुलाई में भी देखने को मिली थी। स्कॉटलैंड के रहने वाले एक व्यक्ति ने अतिरिक्त बैगेज शुल्क बचाने के लिए एयरपोर्ट पर 15 शर्ट पहन लिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें