फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: रोहित शर्मा ने की डॉन ब्रैडमैन की बराबरी, शतक ठोकते ही तोड़े कई रिकॉर्ड्स

Thu, 03 Oct 2019 07:59 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : ट्वि्टर
बतौर ओपनर पहली बार टेस्ट खेल रहे रोहित शर्मा ने गजब की बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक ठोक दिया। इस सैकड़े के बूते रोहित ने न सिर्फ अपने विरोधियों का मुंह बंद किया बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी। वैसे तो हिटमैन ने अपनी इस पारी के दौरान कई कीर्तिमान स्थापित किए, लेकिन महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन की बराबरी करना, उनके लिए सबसे खास होगा।

विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
करियर का चौथा और बतौर ओपनर पहला शतक लगाने के लिए रोहित शर्मा ने सिर्फ 154 गेंदों का सहारा लिया, जिसमें 10 चौके और चार गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। इस टेस्ट में शतक लगाते ही रोहित शर्मा का भारतीय सरजमीं पर औसत 98.22 हो गया और इसी के साथ उन्होंने ब्रैडमैन की बराबरी भी कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social media
टेस्ट में 99.9 का औसत रखने वाले ब्रैडमैन का अपने घरेलू जमीन पर औसत 98.22 का था। अब रोहित शर्मा भी इस आंकड़े की बराबरी पर पहुंच गए हैं। बता दें रोहित शर्मा ने भारत में 10 टेस्ट मैचों में 98.22 के औसत से 884 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 5 शतक शामिल हैं।

4 of 5
मयंक अग्रवाल-रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विशाखापट्टनम टेस्ट में शतक लगाते ही रोहित शर्मा भारत के ऐसे पहले ओपनर भी बन गए, जिसने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वन-डे और टी-20 में शतक लगाए हैं। यही नहीं वे बतौर ओपनर पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बने। उनसे पहले शिखर धवन, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ ने ये कारनामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
रोहित शर्मा इस दशक में भारत के पहले ओपनर हैं जिसने अपने शतक से पहले ही चार छक्के जड़ दिए। इसके अलावा रोहित शर्मा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतक ठोकने वाले पहले भारतीय ओपनर भी बन गए हैं। बता दें रोहित शर्मा ने टेस्ट डेब्यू में भी शतक ठोका था और अब बतौर टेस्ट ओपनर भी उन्होंने शतक ठोक दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें