फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: शतक ठोकते ही कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सचिन-गावस्कर सभी को पछाड़ा

Fri, 11 Oct 2019 05:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली शतक - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार रनमशीन विराट कोहली के बल्ले से साल 2019 का पहला टेस्ट शतक आ ही गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2018 में पर्थ के मैदान पर अपना आखिरी शतक जमाने वाले कोहली ने 10 पारियों के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पुणे टेस्ट के दूसरे दिन शतकों का सूखा खत्म किया। यह विराट के करियर का 26वां सैकड़ा था, इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने हमेशा की तरह एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए।

विज्ञापन

2 of 8
विराट कोहली - फोटो : social media

सबसे तेज 26 शतक जमाने वाले चौथे खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज फिलेंडर की गेंद पर बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव से चौका जमाते ही विराट टेस्ट में 26 शतक जड़ने वाले दुनिया के 21वें और भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। चीकू से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ही यह कारनामा कर चुके हैं। 

सबसे तेज 26 शतक (पारी) 

  1. 69 - डॉन ब्रैडमैन
  2. 121 - स्टीव स्मिथ
  3. 136 - सचिन तेंदुलकर
  4. 138 - विराट कोहली*
  5. 144 - सुनील गावस्कर
विज्ञापन

3 of 8
विराट कोहली - फोटो : social media

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7वें खिलाड़ी

इस मैच में विराट कोहली भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 7वें खिलाड़ी बन गए। कोहली ने पूर्व खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने भारत की ओर से खेले 116 मैचों में 6868 रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 15921 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में सचिन के बाद द्रविड़ (13265), गावस्कर (10122), लक्ष्मण (8781), सहवाग (8503) और गांगुली (7212) हैं। कोहली अब टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले 53वें खिलाड़ी हो चुके हैं।

4 of 8
विराट कोहली - फोटो : social media

रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी

कोहली ने कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में रिकी पोंटिंग और कोहली के नाम 19-19 शतक है। इस लिस्ट में सबसे आगे ग्रीम स्मिथ हैं, जिन्होंने कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में 25 शतक लगाए हैं।

विज्ञापन

5 of 8

सचिन-धोनी को छोड़ा पीछे

इससे पहले कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय टेस्ट कप्तान बनने का गौरव हासिल किया। कोहली ने सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ बतौर कप्तान 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 553 रन बनाए थे। इस लिस्ट में धोनी तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 461 रन बनाए थे।

विज्ञापन

6 of 8

अलग-अलग वेन्यू पर शतक का बनाया रिकॉर्ड

कोहली ने इस मैच में 173 गेंदों में शतक पूरा किया और भारत के 11 अलग-अलग मैदानों पर शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 10 मैदानों पर शतक जमाया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने भारत के 9 ग्राउंड्स पर टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा है।

विज्ञापन

7 of 8

इंजमाम उल हक को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 26वां शतक लगाने के साथ ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को पीछे छोड़ दिया। इंजमाम उल हक ने 120 टेस्ट मैचों में 25 शतक जमाया था।
विज्ञापन

8 of 8
विराट कोहली और डॉन ब्रैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे
 
दरअसल, अर्धशतक को शतक में बदलने में विराट का कनवर्जन रेट 54.2 का जो कम से कम 15 शतक जमाने वाले बल्लेबाजों में दूसरा सबसे बेहतर रेट है। डॉन ब्रैडमैन का औसत कनवर्जन रेट 69 का था। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्लाइव वालकॉट (51.7) का नंबर आता है। टॉप टेन की इस लिस्ट में विराट के अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन ही शामिल हैं। उनका औसत 51.2 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें