फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीविलियर्स के बाद द. अफ्रीका को लगा एक और बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ सीरीज से बाहर

Sat, 03 Feb 2018 12:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को टीम इंडिया के खिलाफ खेले जाने दूसरे वन-डे से पहले एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस उंगली में चोट की वजह से टीम इंडिया के खिलाफ चल रही वन-डे और टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को डीविलियर्स के रूप में तगड़ झटका लगा था। टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अंगुली में चोट लगने की वजह से उसके प्रमुख बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पहले तीन वनडे मैचों से बाहर हो गए थे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि डु प्लेसिस डरबन वन-डे के दौरान चोटिल हुए थे। जिसके बाद उनका जांच कराया गया। जांच से पता चला कि उनकी अंगुली में फ्रैक्चर है जिसे सही होने में तीन से छह सप्ताह का समय लगेगा। इसके चलते वह वन-डे सीरीज के बाकी बचे पांच मैचों और टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। 

हालांकि, टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे में बाकी मैचों के लिए डु प्लेसिस की जगह दक्षिण अफ्रीका के कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इसकी घोषणा वन-डे मैच से ठीक 24 घंटे पहले की जाएगी। वहीं, डु प्लेसिस की जगह के लिए फरहान बेहरदीन को बुलाया गया है। हालांकि, अब ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 1 मार्च से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज के शुरुआती मैचों में भी डु प्‍लेसिस का खेलना संदिग्‍ध लग रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि टीम इंडिया के खिलाफ खेले गए पहले वन-डे में डु प्‍लेसिस ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 183 गेंदों में 11 चौकों और 2 थक्कों की मदद से शानदार 120 रन जड़े थे। हालांकि, पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को टीम इंडिया की हाथों 6 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें