फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: दक्षिण अफ्रीका के दो कप्तान भी मिलकर नहीं जीत पाए टॉस, फिर भी बना रिकॉर्ड

Sat, 19 Oct 2019 10:39 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
रांची में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतने के इरादे से दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान और उपकप्तान दोनों मैदान पर आए। इस तरह मैदान पर कप्तान विराट कोहली समेत कुल तीन कप्तान थे। दक्षिण अफ्रीका टीम के नियमित टेस्ट कप्तान फाफ डुप्लेसी अपनी टीम के उपकप्तान टेंबा बवूमा को टॉस के लिए साथ लेकर लाए, लेकिन फिर भी उनके हाथ निराशा ही लगी। 
विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस के लिए आए दक्षिण अफ्रीका के दो कप्तान भी मिलकर टॉस जीत नहीं पाए। कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन ली। मेहमान टीम द. अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसी इस बात का पहली ही खुलासा कर चुके थे कि वह आखिरी टेस्ट मैच में किसी और के साथ टॉस करने के लिए मैदान पर पहुंचेंगे, क्योंकि वह लगातार कई मैच से टॉस हार रहे हैं। दक्षिण अफ्रीक टीम के कप्तान एशिया में लगातार 10 टॉस हार चुके हैं, जो अपने आप में किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है।
विज्ञापन

3 of 4
फाफ डु प्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया
बतौर कप्तान डुप्लेसी ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए जो सात आखिरी टेस्ट मैच घर से बाहर खेले हैं, उन सभी में उन्होंने टॉस गंवाया है। हैरान करने वाली बात ये भी है कि इसमें से वह छह टेस्ट मैच भी हारे हैं।  सातवां टेस्ट मैच में रांची में खेला जा रहा है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने अपने पहले सात टेस्ट मैच में एक बार भी टॉस नहीं जीता है।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस का सिक्का हवा में उछाला और टेंबा बवूमा ने कॉल किया, लेकिन किस्मत उनके साथ भी नहीं थी और भारतीय टीम फिर से टॉस जीत गई। तीन मैच की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें