फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव: डेब्यू मैच में नहीं मिली बल्लेबाजी, अगले मुकाबले में हुए टीम से बाहर

Tue, 16 Mar 2021 08:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
सूर्यकुमार यादव - फोटो : twitter@surya_14kumar
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में डेब्यू किया था, लेकिन उस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। वहीं, अगले मैच यानी तीसरे टी-20 में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
सूर्यकुमार की जगह भारतीय टीम में हिटमैन रोहित शर्मा को मौका दिया गया। मगर हिटमैन कुछ खास नहीं कर पाए। रोहित केवल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर मार्क वुड ने उन्हें बोल्ड किया। अपनी पारी के दौरान रोहित ने दो चौके लगाए।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
सूर्यकुमार यादव को तीसरे टी-20 में नहीं खिलाए जाने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया को खूब ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने तूफानी पारी खेलते हुए 77 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें