रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
अपने इस खास मुकाबले में रोहित शर्मा कप्तानी करने उतरेंगे। रोहित ने मैच से पहले कहा, बतौर कप्तान मेरा काम बेहद आसान है, जो विराट कोहली ने जिस जगह टीम को छोड़ा है उसे वहां से आगे ले जाना है। जो भी मैंने इन बेहद कम मिले मौकों पर किया है उसी को करते रहना चाहूंगा। जो भी विराट ने पहले किया है मैं टीम के साथ उसको बनाए रखना चाहूंगा।'