फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvBAN: रद्द हो सकता है दूसरा टी-20! राजकोट में तूफान और भारी बारिश की संभावना

Mon, 04 Nov 2019 08:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : ट्विटर
दिल्ली के प्रदूषण और जहरीली हवाओं के बाद अब राजकोट में होने वाले दूसरे टी-20 में भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। 7 नवंबर यानी गुरुवार को होने वाले दूसरे टी-20 से पहले भारी बारिश और तूफानी हवाओं ने मैच धूल जाने की आशंका बढ़ा दी है।
विज्ञापन

2 of 6
महा चक्रवात - फोटो : ट्विटर
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘महा’ 6 नवंबर की शाम या 7 नवंबर की सुबह गुजरात के तटीय इलाकों तक पहुंचेगा। इसकी वजह से सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान तूफानी हवाएं भी चलेंगी। राजकोट उस क्षेत्र में आता है जहां इस चक्रवात का असर होगा।
विज्ञापन

3 of 6
महा चक्रवात - फोटो : पीटीआई
चक्रवात का सबसे ज्यादा असर सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में होने की आशंका जताई गई है। राजकोट सौराष्ट्र का ही हिस्सा है। मौसम विभाग के मुताबिक, महा चक्रवात 6 नवंबर की शाम या 7 नवंबर की सुबह यहां के तटीय इलाकों तक पहुंचेगा।

4 of 6
महा चक्रवात - फोटो : ट्विटर
भारी बारिश के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे मैच होना मुश्किल हो सकता है। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले और टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मौसम के इस पूर्वानुमान पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन

5 of 6
हर्षा भोगले - फोटो : ट्विटर
भोगले ने ट्विटर पर कहा, 'गुजरात और सौराष्ट्र में 6 और 7 नवंबर को चक्रवात की आशंका की वजह से मछुआरों को अलर्ट जारी किया है। राजकोट में टी-20 होना है। उम्मीद है कि ये साइक्लोन के दौरान वहां लोग सुरक्षित रहेंगे। इस साल मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं रहा है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा- प्रकृति अपनी नाखुशी जाहिर कर रही है। वैसे अगर यह मैच रद्द हो जाता है तो टीम इंडिया के लिए ये अच्छा संकेत नहीं होगा क्योंकि वो पहले ही दिल्ली टी-20 हारकर सीरीज में 1-0 से पीछे है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें