दिव्यांग वर्ग का टिकट खरीदने वीणा नगर की 24 साल की पूजा शर्मा भी पहुंचीं। पूजा की बीमारी के कारण जन्म से ही हडिड्यां कमजोर थीं। हालात ऐसे थे कि जब छोटी थीं, तब गोद में लेने पर हडि्डयां टूट जाती थीं। पूजा विराट कोहली की फैन हैं। वह पहली बार स्टेडियम में मैच देखेंगी। वहीं पेशे से शिक्षक राजेश साहू ने दिव्यांग वर्ग का पहला टिकट खरीदा। राजेश ने होलकर स्टेडियम में हुए सभी वन-डे, टी-20, टेस्ट और आईपीएल मैच देखे हैं।
दो घंटे में पानी सोख लेगी सुपर सॉपर मशीन
बारिश के दौरान पूरे मैदान को ढंकने के लिए कवर्स हैं। इंग्लैंड से विशेष कवर भी बुलाया है। यह हलका होता है। धूप निकलने पर यदि अन्य कवर नहीं हटाए जाएं तो घास पीली हो सकती है, लेकिन इस कवर के साथ ऐसा नहीं होता। सुपर सॉपर मशीनें भी हैं, जिनसे दो घंटे में मैदान को खेलने लायक बनाया जा सकता है।