ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए है। रिचर्ड्सन को साइड इंजरी की वजह से टी-20 और वन-डे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। रिचर्ड्सन को ये इंजरी पहले टी-20 से पहले नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास करने के दौरान हुई। ऑस्ट्रेलियाई टीम में रिचर्ड्सन की जगह अब एंड्रयू टाई लेंगे।