फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: तीसरे वनडे मैच के दौरान इंदौर ने पेश की मिसाल, स्टेडियम में नहीं हुआ कचरा, पोस्टर से बनेंगे झोले

Tue, 24 Jan 2023 08:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंदौर के लोगों ने अपनी अलग छाप छोड़ी। देश के सबसे स्वच्छ शहर में मैच के दौरान कचरा न के बराबर हुआ। इस मैच के दौरान इस्तेमाल हुए पोस्टर से भी झोले बनाए जाएंगे और वह बर्बाद नहीं होंगे। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के दौरान इंदौरवासियों ने अपनी छाप छोड़ी। स्टेडियम को जीरो वेस्ट बनाए रखने में दर्शकों ने पूरी मदद की। कचरा स्टेडियम में नहीं फैलाया। सबसे ज्यादा कचरा छक्के और चौके के पोस्टर्स लहराने से होता है, लेकिन दर्शकों के हाथ में ये पोस्टर नजर नहीं आए। नगर निगम का सफाई अमला भी मैच के दौरान स्टेडियम और उसके आसपास मौजूद रहा।
विज्ञापन


फ्लैक्स से बनेंगे झोले
स्टेडियम में ब्रांडिंग के लिए जो फ्लेक्स लगाए गए है। उसमें भी मिश्रित कपड़े का उपयोग किया गया है। सफाई में जुटी निगम की सहयोगी संस्था के श्रीगोपाल जगताप ने बताया कि मैच के बाद फ्लैक्स का भी उपयोग किया जाएगा, उसके झोले बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान इंदौर के दर्शक - फोटो : सोशल मीडिया
मोबाइल टॉर्च से जगमगाया स्टेडियम
क्रिकेट मैच के दौरान एक साथ बड़ी संख्या में दर्शकों द्वारा मोबाइल टार्च ऑन करने की परंपरा भी 10 साल पहले होलकर स्टेडियम में शुरू हुई थी। इस परंपरा को इंदौर वासियों ने मंगलवार को भी बरकरार रखा। दूसरी पारी के छठे ओवर में जब हेनरी निकोल्स ने शानदार छक्का जड़ा तो दर्शकों ने स्टेडियम में एक साथ मोबाइल टार्च ऑन कर दी। स्टेडियम रोशनी से जगमगाने लगा। इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों से मिले इस प्यार से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी आश्चर्यचकित थे। 

आपको बता दें कि 2017 इंदौर के इस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए क्रिकेट मैच के दौरान जब दर्शकों ने मोबाइल टॉर्च एक साथ ऑन की थी तो कामेंट्री बॉक्स में बैठे सुनील गावस्कर भी आश्चर्य में पड़ गए और उन्होंने भी अपने जेब से मोबाइल निकाल कर टॉर्च को ऑन कर दिया था।

मैच शुरू होने के बाद भी होती रहे दर्शकों के एंट्री
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। ओपनिंग में शुभमन गिल और रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान में थे। तब मैदान में भीड़ कम थी। मैदान के बाहर भी टिकट हाथों में लेकर क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम के भीतर प्रवेश करने का इंतजार कर रहे थे। बाद में स्टेडियम में भीड़ बढ़ गई और दर्शकों ने रोहित और शुभमन की बल्लेबाजी का लुत्फ लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें