फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gede Priandana: इंडोनेशिया के गेंदबाज गेडे परियांदाना ने रचा इतिहास, T20I मैच के एक ओवर में झटके पांच विकेट

Tue, 23 Dec 2025 08:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली

सार

इंडोनेशिया के गेंदबाज गेडे परियांदाना ने कंबोडिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली जो इससे पहले कोई नहीं कर सका था।
विज्ञापन
गेडे परियांदाना - फोटो : Indonesia Cricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के गेंदबाज गेडे परियांदाना ने इतिहास रच दिया है। परियांदाना टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। परियांदाना ने यह उपलब्धि कंबोडिया के खिलाफ बाली में खेले गए मैच के दौरान हासिल की। पुरुष या महिला क्रिकेट में वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। परियांदाना ने पहले हैट्रिक पूरी की और फिर अगली दो गेंदों पर भी विकेट निकाला। 
विज्ञापन

 

परियांदाना ने खत्म किया मैच
परियांदाना ने यह कारनामा तब किया जब 168 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही कंबोडिया की टीम 15 ओवर में पांच विकेट पर 106 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। अपना पहला ओवर डालते हुए परियांदाना ने पहली तीन गेंदों पर लगातार विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। उन्होंने इस क्रम में शाह अबरार हुसैन, निर्मलजीत सिंह और चंथोउन रथानक को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने एक डॉट गेंद फेंका और फिर मोंगदारा सॉक को आउट किया। इसके बाद उन्होंने एक वाइड फेंकने के बाद पेल वेननक को आउट कर मैच समाप्त कर दिया। इस ओवर में कंबोडिया सिर्फ एक रन ही बना सका। ये रन भी उसे वाइड के जरिये मिला। कंबोडिया की टीम 60 रन से यह मैच हार गई।
विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार किसी ने हासिल की उपलब्धि
पुरुष टी20 क्रिकेट में यह कारनामा इससे पहले दो बार हो चुका है। अल-अमीन हुसैन ने 2013-14 में विक्ट्री डे टी20 कप में यूसीबी-बीसीबी एकादश की ओर से खेलते हुए अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ एक ओवर में पांच विकेट लिए थे। दूसरी बार ऐसा तब हुआ था जब कर्नाटक के अभिमन्यु मिथुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019-20 के सेमीफाइनल में हरियाणा के पांच बल्लेबाजों को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा था। हालांकि अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक ओवर में पांच विकेट लेने का यह पहला मामला है, लेकिन इससे पहले एक ओवर में चार विकेट लेने के 14 उदाहरण मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें