फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड पर सीरीज जीत के लिए टीम इंडिया में हो सकता है बड़ा बदलाव, इन 11 को मिलेगा मौका!

Sat, 14 Jul 2018 06:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया शनिवार को दूसरे वन-डे में इंग्लैंड को हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान संभालेगी। 'मेन इन ब्लू' ने पहले वन-डे में अंग्रेजों को चारों खाने चित करते हुए 8 विकेट से मात दी थी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करके मेहमान टीम के सामने 269 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया ने 59 गेंदें शेष रहते सिर्फ 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

विज्ञापन


बहरहाल, इंग्लैंड विश्व रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज है और वह जोरदार वापसी का प्रयास करेगी। ऐसे में टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से बड़ा बदलाव कर सकती है। चलिए ध्यान देते हैं कि अंतिम एकादश में किसे मौका मिल सकता है:

ओपनर्स- शिखर धवन और रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
शिखर धवन ने पहले मैच में धुआंधार 40 रन बनाए। उन्हें मौका मिलना तय है। 'गब्बर' की कोशिश दूसरे वन-डे में बड़ी पारी खेलने की होगी। उन्होंने पहले मैच में सिर्फ 27 गेंदों में 8 चौको की मदद से 40 रन बनाए थे और रोहित शर्मा के साथ 59 रन की साझेदारी की थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज इस समय शानदार लय में दिख रहे हैं और दूसरे वन-डे में वह इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

टीम इंडिया का 'हिटमैन' रोहित शर्मा इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। रोहित शर्मा ने पहले वन-डे में 114 गेंदों में 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 137 रन की मैच विजयी पारी खेली। रोहित शर्मा दूसरे मैच में इसी फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करेंगे। उन्होंने पहले मैच में इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैदान के चारों कोनों में शॉट घुमाए।

मिडिल ऑर्डर - विराट कोहली, केएल राहुल और सुरेश रैना

विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली भी अच्छी लय में हैं और उन्होंने पहले वन-डे में 82 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 75 रन बनाए थे। कोहली ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 167 की साझेदारी की और भारत के लिए मैच बेहद आसान बना दिया। 'रनमशीन' कोहली की कोशिश दूसरे मैच में अपने शतकों की संख्या में इजाफा करने की होगी।

केएल राहुल को पिछले मैच में ज्यादा देर खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, वह रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया को जिताकर लौटे। बहरहाल, राहुल की प्रतिभा से क्रिकेट फैंस अच्छी तरह वाकिफ हैं और उनके मौका मिलना तय है।

सुरेश रैना  को पहले वन-डे में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में उपयोगी पारी खेली थी। इसे देखते हुए उन्हें मौका मिल सकता है। रैना ने पहले वन-डे में 3 ओवर गेंदबाजी भी की थी। वह टीम के लिए उपयोगी ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं।

ऑलराउंडर्स- एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या

एमएस धोनी
एमएस धोनी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, उन्हें इंग्लैंड दौरे पर ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। बहरहाल, धोनी का खेलना तय है क्योंकि वह बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक अच्छे नेतृत्वकर्ता भी हैं। टीम को उनके अनुभव का खूब फायदा मिलता है।

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के प्रमुख ऑलराउंडर हैं और उनका खेलना भी तय है। पांड्या ने इंग्लैंड दौरे पर अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। हालांकि, पहले वन-डे में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला जबकि गेंदबाजी में भी वह प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके बावजूद विराट कोहली अपनी टीम के प्रमुख ऑलराउंडर को बाहर बैठाने का जोखिम नहीं उठाएंगे।

स्पिनर्स - कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल

`कुलदीप यादव
कुलदीप यादव एक बार फिर अंग्रेज बल्लेबाजों का टेस्ट लेना चाहेंगे। पहले वन-डे में चाइनामैन ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 6 विकेट झटके। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। कुलदीप यादव इंग्लैंड के लिए पहेली बन चुके हैं और वह दूसरे वन-डे में इसका पूरा लाभ उठाना चाहेंगे।

युजवेंद्र चहल की जोड़ी कुलदीप के साथ अच्छी बनती है और वह अहम मौके पर विकेट निकालने में कामयाब रहते हैं। हालांकि, पहले वन-डे में चहल के हाथों कोई सफलता नहीं लगी। मगर वह बेहद खतरनाक लेग स्पिनर हैं और इंग्लैंड की टीम इस बात से वाकिफ है।
विज्ञापन

तेज गेंदबाज - उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार
उमेश यादव पहले वन-डे में थोड़े महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज ने जॉनी बेयरस्टो और मोइन अली का शिकार किया। यादव दूसरे वन-डे में टीम इंडिया को शुरुआती ओवरों में सफलता दिलाने की कोशिश करेंगे ताकि टीम इंग्लैंड पर हावी हो सके।

टीम इंडिया में एकमात्र बदलाव हो सकता है। सिद्धार्थ कौल की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया जा सकता है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर पहले वन-डे में चोट के कारण नहीं खेल सके थे, लेकिन रिपोर्ट्स मिली हैं कि वह फिट हैं और दूसरे वन-डे में खेल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें