फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे पर जमकर बरसे संदीप पाटिल, कोच शास्त्री को भी सुनाई खरी-खरी

Wed, 04 Mar 2020 05:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट में बेस्ट टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार से पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल बेहद नाराज हैं। उन्होंने टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और मुख्य कोच रवि शास्त्री को जमकर खरी खोटी सुनाई है। रहाणे ने कीवियों के खिलाफ चार पारियों में 21.50 की औसत से केवल 91 रन ही बना पाए थे। रहाणे की इस पारी से पाटिल नाखुश हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : file photo
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारतीय बल्लेबाजों का खुलकर नहीं खेलना पाटिल के लिए दुख भरा है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचित में उन्होंने कहा, 'कोई भी भारतीय बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों का सामना खुलकर नहीं कर पाए और टीम को हार मिली। उन्होंने कहा, 'एक बल्लेबाज असफल होने के चलते धीमी गति से खेलने का फैसला करता है। मैंने उनके बारे में सुना है जब वह इस सीजन में मुंबई के लिए खेल रहे थे। ऐसी विफलता डर के कारण होता है।'
विज्ञापन

3 of 5
ajinkya rahane
उन्होंने आगे कहा, 'रहाणे ने भारत का नेतृत्व किया है। विदेशी सरजमीं पर उनका अच्छा रिकॉर्ड है। उन्हें टेस्ट खिलाड़ी के रूप में लेबल किया गया है। वह भारत की सीमित ओवरों की टीम से बाहर हैं। देखिए मानव स्वभाव ऐसा है कि कोई खुद को टेस्ट विशेषज्ञ के रूप में स्थापित करना चाहता है, लेकिन वह खुद को साबित करने की कोशिश कर रहा है।'

विश्व कप 1983 की विजेता टीम का हिस्सा रहे संदीप पाटिल का मानना है कि आप नंबर एक टीम हैं तो सभी परिस्थितियों में जीत हासिल करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने रवि शास्त्री को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'रहाणे अगर इस बात को नहीं समझते हैं तो मुख्य कोच रवि शास्त्री और बल्लबाजी कोच क्या कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sandeep patil
पाटिल ने आगे कहा, 'मुझे पता है कि टीमें हमारे खिलाफ संघर्ष करती हैं लेकिन अगर आप दुनिया में नंबर एक टीम बनना चाहते हैं, तो आपको सभी परिस्थितियों में सफल होना होगा। क्या हम घर पर केवल नंबर एक टीम बनने जा रहे हैं? बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में यह पहला मौका है जब भारत को टेस्ट में क्लीन स्वीप होना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें