फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजूदा टीम इंडिया को मैथ्यू हेडन ने बताया महान, कहा- हर हालात में जीत सकता है यह भारत

Fri, 26 Feb 2021 04:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साथ ही साथ मैथ्यू हेडन ने एक गुरुमंत्र भी दिया। उन्होंने बताया कि गेंद के टर्न नहीं लेने पर क्रॉस बैट शॉट खतरनाक होते हैं, जिससे पगबाधा होने की काफी संभावना रहती है।
विज्ञापन
मैथ्यू हेडन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कहा है कि भारतीय टीम में महान टीम की सारी निशानियां है क्योंकि वह हर परिस्थिति में जीतने का हुनर जानती है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर 2-1 से हराया, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में 2-1 से बढत बना ली है।

विज्ञापन


हेडन ने पीटीआई को ईमेल पर दिए इंटरव्यू में कहा, 'भारत ने दिखा दिया है कि वह ऐसी आधुनिक टीम है जो जुझारूपन से खेलना और विषम परिस्थितियों में जीतना जानती है। अपनी धरती पर भी और विदेश में भी।'

चेन्नई और अहमदाबाद में विकेटों को लेकर हो रही आलोचना पर हेडन ने कहा, 'विकेट बुरे तरीके से तैयार नहीं की गई थी। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। हालात ऐसे होने चाहिए कि मुकाबला बराबरी का हो। अपनी धरती पर और विदेश में भी टीमों को हालात के अनुकूल विशेषज्ञ रखने चाहिए। आधुनिक क्रिकेट, आधुनिक प्रारूप, अलग अलग हालात और अपार संसाधनों के चलते यही सही है।'
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के लिए 103 टेस्ट में 8625 रन बना चुके हेडन ने आर अश्विन और अक्षर पटेल का सामना करने में नाकाम रहे इंग्लैंड के बल्लेबाजों को सलाह देते हुए कहा, 'अहमदाबाद की विकेट ज्यादा टर्न नहीं लेती। मैं इस पर जब संभव हो स्वीप शॉट खेलने का प्रयास करता। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को हालात के अनुरूप स्पिनरों को खेलना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें